Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या हो अगर एक क्वासी-स्टार हमारे सौर मंडल में आ जाए | A Quasi Star Enters Our Solar System?

Quasi Star 

ये stray star , universe में घूमता रहता है। और अब, ये हमारे solar system में आने वाला है। But this is not a common star. इसे क्वासी-स्टार(Quasi-Star) के नाम से जाना जाता है और इसकी गिनती ब्रह्माण्ड के सबसे बड़े तारों में की जाती है।

आप  पढ रहे हैं ‘‘क्या हो अगर’’ 


पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा ?

क्वासी-स्टार्स कोई आम तारे नहीं होते। इन्हें ब्लैक होल्स से ऊर्जा मिलती है। इसके पीछे की थ्योरी ये है कि असल में ये तारा इतना बड़ा था कि इसका कोर अपने अंदर समाने लगा।

आम तौर पर इस पड़ाव पर सुपरनोवा होता है लेकिन ये होने की जगह इस विस्फोट को सितारे की बाहरी परत सोख लेती है और उसके कोर में एक ब्लैक होल बन जाता है। इसके बाद ब्लैक होल धीरे-धीरे हज़ारों सालों के वक़्त में इसे सोखते हुए निगल लेता है।


अब, क्या होगा अगर ये ख़तरनाक तारा हमारे सौर मंडल की तरफ आने लगे?

सबसे पहले, ये जान लेते हैं कि ये तारा आखिर कितना बड़ा है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि हमारा सूरज हमारे सौर मंडल में मौजूद चीज़ों में सबसे बड़ा है और इसका डायमीटर 13 लाख किलोमीटर (865,000 मील) है। ये देखने में बड़ा लग सकता है पर असल में, ये कुछ भी नहीं है।


  • हमसे केवल 5.2 प्रकाश-वर्ष दूर  " यू.वाई स्कूटी नाम का एक और तारा है जो कि हमारे सूरज से 1,700 गुना ज़्यादा बड़ा है। 

  • बहुत बड़ा हो गया ना  ? 

पर ये क्वासी-स्टार इससे भी ज़्यादा बड़ा है। इस विशाल तारे का डायमीटर 10 अरब किलोमीटर (6 अरब मील) है यानी हमारे सूरज से 7,000 गुना ज़्यादा बड़ा। तो हां, ये चीज़ असीम है और अब ये हमारी तरफ बढ़ रही है। अगर एक क्वासी-स्टार हमारे सौर मंडल में आता है तो जितना आप समझते हैं उससे काफ़ी पहले हमें इसके बारे में पता चल जाएगा। ये एक तारा हमारी पूरी गैलेक्सी जितना रोशन होगा।

इतना ही नहीं, इसकी रोशनी कम से कम 100,000 सूरज की रोशनी के बराबर होगी। तो ये तारा जितना क़रीब आएगा पृथ्वी पर मौजूद हर चीज़ उतनी ही रोशन नज़र आएगी। पर अफ़सोस ये तारा हमें केवल रोशनी ही नहीं दे रहा होगा। जैसे ही ये हमारे सौर मंडल में आएगा वैसे ही 

  • ग्रह , एस्टेरॉयड्स और दूसरी कोई भी चीज़ ऑर्बिट के बाहर चली जाएगी।
  • इससे पृथ्वी पर भयानक उल्का बौछारें हो सकती हैं। 
  • हज़ारों एस्टेरॉयड्स हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं।


और अगर कोई खुशक़िस्मत ग्रह ऑर्बिट से बाहर फेंके जाने से बच जाता है तो क्वासी-स्टार कभी ना कभी उसे निगल लेगा। ये क्वासी-स्टार हमारे पूरे सौर-मंडल से गुज़रेगा।

  • हो सकता है ये वरुण ग्रह को निगल ले 
  • और फिर शनि और बृहस्पति जैसे हमारे विशाल ग्रहों को भी।

ये पृथ्वी तक पहुंचने तक अपना सफ़र जारी रखेगा। ज़ाहिर है, इस तारे के बेहद तेज़ तापमान की वजह से अब तक में इंसानी प्रजाति ख़त्म हो चुकी होगी। और फिर, हमारा ग्रह तेज़ी से गर्म होने लगेगा। जब ये 260 डिग्री सेल्सियस (500 डिग्री फॉरेन्हाइट) के तापमान पर पहुंचेगा तब वातावरण भाप और कार्बन डाईऑक्साइड में बदल जाएगा। 760 डिग्री सेल्सियस (1,400 डिग्री फॉरेन्हाइट) के गर्म तापमान पर पहुंचने के बाद सल्फर डाईऑक्साइड बनने लगेगी।


और पृथ्वी तब तक गर्म होती रहेगी जब तक इसका क्रस्ट और मैंटल पूरी तरह से भाप नहीं बन जाते और ये तारा पूरे के पूरे ग्रह को निगल नहीं लेता। और अगर इस तारे की वजह से आई तबाही काफ़ी ना हो  तो आगे जाकर ये एक बेहद विशाल ब्लैक होल बनकर तबाही लाएगा।

ये तब होगा जब इसका ब्लैक होल जैसा कोर इस पूरे तारे को निगल चुका होगा। तो अब जब हमारे पास ये बेहद विशाल ब्लैक होल है क्यों ना हम इसका सामना एक व्हाइट होल से करवाएं?


लेकिन इस पर जानकारी के लिए

पढते रहे 

‘‘क्या हो अगर ’’ 


And check  How Black Fungus Disease is Now An Epidemic 

And Check Introduction of Computer (Part 1)

And check Computer Generations - History of Computers (Part 2)




Post a Comment

1 Comments

  1. I think you like this type of contant ..

    and This comment is my first comment on my blog

    ReplyDelete